बिहार में GST कलेक्शन सिर्फ 1600 रुपए प्रति व्यक्ति है, उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों का भी GST कलेक्शन बिहार से ज्यादा: प्रशांत किशोर

17

जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के दिघवारा में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरे देश में सबसे कम बिहार में 1600 रुपये प्रति व्यक्ति जीएसटी क्लेशन है, जबकि बिहार की आबादी 13 करोड़ है। अगर अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड जहां की आबादी डेढ़ करोड़ है, वहाँ बिहार से ज्यादा जीएसटी क्लेशन है। गुजरात का 1 महीने का जीएसटी क्लेशन 1 लाख 40 हजार रुपये, कर्नाटक में 1 लाख 22 हजार रुपये जीएसटी क्लेशन है। पूरे देश में बिहार में सबसे कम जीएसटी क्लेशन है। बिहार में कोई कैसे विकास की बातें कर सकता है। बिहार के लिए विकास का मतलब है राशन कार्ड और नाली-गली। यहाँ के लोग भी यही बात करते हैं। जब तक बिहार में जीएसटी क्लेशन अन्य राज्यों के बराबर नहीं होगा तब तक बिहार का विकास होना बहुत मुश्किल है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/crda

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *