करोड़ों रुपए की लागत से बना अस्पताल ,अभी बेकार पड़ा हुआ है

बोकारो  I जरीडीह प्रखंड अंतर्गत चिलगड्डा गांव में बना अस्पताल आज लोगो को मुंह चिढ़ाता प्रतीत हो रहा है साथ ही ये भी बता रहा है कि जनता की गाढ़ी कमाई से टैक्स के रूप में वसूले गए पैसों का कैसा इस्तेमाल हो रहा है। करोड़ों रुपए से लागत से बना यह अस्पताल यहां के लोगों को सही सुलभ चिकित्सा उपलब्ध करने के उद्देश्य से बनाया गया था लेकिन आज इस भवन के निर्माण के 6 वर्ष बाद भी ग्रामीण आज भी बहुत दूर जाकर इलाज करवाने को विवश है वहीं सरकार के द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण आज करोड़ों का बना हुआ अस्पताल बेकार पडा हुआ है। वही 3 किलोमीटर दूरी पर स्तिथ आशा बिहार का अस्पताल चल रहा है दूरदराज से लोग अपना इलाज कराने के लिए आशा बिहार का अस्पताल पहुंचा करते है। सरकारी उदासीनता के कारण करोड़ों रुपए की लागत से बना अस्पताल बेकार पड़ा हुआ है यह अस्पताल 6 वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो गया था बनने के बाद ना विभाग के द आलाधिकारियों ने इसकी सुध ली, और ना ही कोई जनप्रतिनिधियों के ही इससे कोई सरोकार रहा, ज़ाहिर है 6 वर्ष पूर्व किसी और पार्टी की सरकार थी, सभी को अपना अपना हिस्सा मिला और खेल खत्म, जिसके चलते आजतक गरीबों को सुलभ चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो पाया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/50pf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *