सवांददाता(साहिबगंज) I जिले के बोरियो थाना क्षे त्र से फिर एक बार रुबिका पहाड़िन हत्या कांड जैसे सनस नीखेज मामला सामने आया है।आगे आपको बता दें कि बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी गांव के जंगल से मानव खोपड़ी और शरीर के अंग कई टुकड़ों में पुलिस को मिले हैं।आशंका जताई जा रही है कि ये शव लापता आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका का हो सकता है क्योंकि घटना स्थल से सेविका के कपड़े भी मिले हैं।जानका री के अनुसार चटकी जंगल में कई टुकड़ों में मानव शरीर और एक खोपड़ी पुलिस को मिली है।वहीं,खून से सना नाइटी, चप्पल बाल और बाइक की चाबी भी मिली है।ये कपड़े लापता आंगनबाड़ी सेविका की बताई जा रही हैं।हालां कि,शव आंगनबाड़ी सेविका का ही है,या नहीं यह जांच का विषय है।आगे आपको बता दें कि 27 अप्रैल से बोरियो प्रखंड के बांझी चटकी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मालोती सोरेन लापता थी।उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी।इसी बीच चट की पहाड़ पर मंगलवार की शाम एक महिला का शव मिला।खून से सने कपड़े 31 साल की लापता सेविका के बताए जा रहे हैं।तीन दिन पहले आंगनबाड़ी सेविका की मां संजलि टुडू ने अपने बेटी की लापता होने की रिपोर्ट बोरियो थाने में दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने महि ला के पति और परिजनों से पूछताछ की थी। हालांकि तभी उसका कोई पता नहीं चल पाया था।वहीं घटना को लेकर बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने बताया कि फिलहाल मृतिका के पति को गिरफ्तार कर पुलिस घटना से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़कर पूछताछ कर रही है बहुत जल्द कई बिंदु पर खुलसा हो सकती है।
चटकी गाँव के जंगल में कई टुकड़ों में पुलिस को मिली मानव शरीर के अंग, रुबिका पहाड़िनहत्याकांड की यादें फिर हो गई ताजा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1f59