शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के हीरापुर पंचायत अंतर्गत गम्हारपहाड़ी गांव के पहाड़ी टोला में जल मीनार का खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के एक सप्ताह के अन्दर ही जल मीनार में मोटर सोलर लगाकर चालू कर दिया गया ।यहां बताते चले कि गम्हार पहाड़ी गांव के पहाड़ियां टोला में 2 वर्ष पहले जल मीनार को बनाया गया था लेकिन अब तक मोटर या सोलर कुछ भी नहीं लगाया गया था इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। प्रकाशित होने के एक सप्ताह के अन्दर ही खबर का असर देखा गया और विभाग के द्वारा जल मीनार में मोटर एवं सोलर लगाकर जल मीनार को चालू किया गया । जल मीनार बनने से ग्रामीण काफी खुश है और ग्रामीण ने संवादाता का धन्यवाद किया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि पहले हम लोग पेयजल के लिए तरस जाते थे ।काफी दूर से डोभा का पानी ला कर पीते थे लेकिन अब डोभा का पानी नहीं पीना पड़ेगा अब हम लोग भी स्वस्थ जल पियेंगे।