अनुपस्थिति विभाग के अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
हज़ारीबाग़ I विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में बीस सूत्री की बैठक हुई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव और संचालन बीडीओ संजय कोंगाड़ी ने किया। बैठक शुरु होने से पूर्व झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एवं हजारीबाग जिला के बीस सूत्री उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक के दौरान विष्णुगढ़ जलापूर्ति योजना चालू कराने का मुद्दा छाया रहा। पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण नहीं करने पर चर्चा की गई। विद्यालय में शिक्षकों का समय पर नहीं पहुंचने की बात कही गई। बीडीओ के द्वारा नियमित रूप से जन वितरण दुकानों पर निगरानी नहीं करने का आरोप लगा। बिष्णुगढ़ में पदस्थापित कर्मचारियों को आवासीय रुप से विष्णुगढ़ में रहने की मांग की गई। नल जल योजना, गाय एवं बकरी शेड निर्माण को लेकर काफी चर्चा हुई। प्रखंड मुख्यालय में हो रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने का आरोप लगाया गया। बीज का वितरण सही किसानों को देने की मांग की गई। मनरेगा कार्यों में कार्यस्थल में किसानों की सहमति लेने के बाद कार्य शुरू करने की मांग की गई। बैठक में अनुपस्थित विभाग की अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। स्पष्टीकरण करने का निर्णय लिया गया। मौके पर सीओ रामबालक कुमार,बीस सूत्री सदस्य गण, जनप्रतिनिधि गण उपस्तिथ थे।