‘हाथ से हाथ जोड़ो’  अभियान का लोगो जारी – मोदी सरकार की विफलताएं उजागर करना होगा अभियान का मुख्य उद्देश्य

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण : जयराम रमेश

haath_se_haath_jodo_abhiyan
नयी दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में अपने समापन स्थल श्रीनगर की ओर बढ़ रही है। यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी। नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी की है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहाकि, ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। उधर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहाकि, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है।

कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला : केसी वेणुगोपाल
नई दिल्ली में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो जारी करने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहाकि, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम (भारत जोड़ो यात्रा) के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला। पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी से बात की। हम उनके दर्द को समझ सकते हैं जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में मोदी सरकार रहेगी निशाने पर
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहाकि, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल ने मुद्दे उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताएं हैं, ये 100 फीसद राजनीतिक है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gj0n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *