देवघर I झारखण्ड विधान सभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक परिसदन देवघर में आयोजित की गयी।इस दौरान समिति के सभापति महोदया श्रीमती सबिता महतो द्वारा विगत तीन वितीय वर्षों में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण हेतु किये गये विभागीय कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिले में किये जा रहे विभिन्न कार्यों की वास्तुस्थिति से अवगत हुए। इसके अलावा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक में सभापति महोदया द्वारा जिले में खनन एवं भूतत्व विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, पर्यावरण एवं प्रदूषण विभाग, उद्योग विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग, के अलावा संबंधित विभागों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक के दौरान तीन वर्षो के दौरान जिले में अनापति प्रमाण पत्र दिये गये लघु खनन के कार्य की समीक्षा के अलावा जिले में संचालित कल कारखानों द्वारा जांच कचड़े व प्रदूषित पानी के निपटारे हेतु किये जा रहे कार्यों की वास्तुस्थिति से अवगत हुए। आगे वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में किये गये पौधारोपन के कार्यों के अलावा खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रदूषण संबंधित नियमों का अनुपालन कराने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा, राज्यकर उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला खेल पदाधिकारी, जिला पर्यटन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्ययान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, निदेशक, आत्मा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, एन०आर०ई०पी०, कार्यपालक अभियंता, रा० उ०पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता, देवघर नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एंव स्वच्छता प्रमंडल, देवघर/मधुपुर कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, अधीक्षक, उत्पाद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला अवर निबंधक, कार्यपालक पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक का आयोजन परिसदन के सभागार में किया गया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v5hr