12वीं के सिलेबस से हटेगा खालिस्तान का जिक्र, एन सी ई आर टी का बड़ा फैसला, मांग हो रही थी

हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):। 12वीं के सिलेबस से खालिस्तान का जिक्र अब हटा दिया जाएगा। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने यह फैसला लिया है। बताया जाता है कि, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC) ने एनसीईआरटी को एक चिट्ठी लिखी थी और अप्पत्ति जताते हुए यह मांग की थी कि, 12वीं के सिलेबस से खालिस्तान का जिक्र हटाया जाए। क्योंकि इससे अलग सिख राष्ट्र की व्याख्या होती है और सिखों को ‘अलगाववादियों’ के तौर पर देखा जाता है।
 रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं क्लास की पॉलिटिकल साइंस यानी राजनीति विज्ञान की किताब में खालिस्तान का जिक्र है और एक अलग सिख राष्ट्र की दलील की गई है। फिलहाल, अब एनसीईआरटी के फैसले के तहत किताब से खालिस्तान का जिक्र हटा दिया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/buba

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *