विश्वविद्यालय हेतु जमीन चिन्हित को लेकर स्थल का विधायक एवं अधिकारी ने किया निरीक्षण

IMG-20230120-WA0078
गिरिडीह। जिले में सर जे सी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह तथा प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज गिरिडीह का निर्माण किया जाना है। उक्त के आलोक में आज सचिव, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड के द्वारा गिरिडीह प्रखंड के जरीडीह तथा गांडेय प्रखंड के धरमपुर गांव में जमीन चिन्हित करने को लेकर उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान माननीय विधायक गिरिडीह, माननीय विधायक गांडेय, उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ, गिरिडीह/गांडेय व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें। इसके अलावा सचिव महोदय ने आरके महिला कॉलेज गिरिडीह का भ्रमण किया तथा संबंधित अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सचिव, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने अन्य कॉलेजों में संचालित किए जा रहे कक्षाओं का निरीक्षण कर पठन-पाठन सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग को लेकर उपायुक्त को आवश्यक निर्देश दिए।   
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9eo9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *