विधायक ने दी विकरामपुर गांव वासियों को सड़क की सौगात

आजादी के बाद से अब तक सड़क सुविधा से वंचित है विकराममपुर गांव वासी
नारायणपुर पुल से विकरामपुर होते हुए संग्रामपुर पुल तक बनेगी सड़क

IMG-20230218-WA0088
हनवारा। शनिवार को महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर पुल से विकरामपुर होते हुए संग्रामपुर पुल तक 2.750 किलोमीटर सड़क मार्ग के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सड़क की प्राक्कलित राशि 4 करोड़ 34 लाख 300 रुपये है। सड़क का शिलान्यास होते देख ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। शिलान्यास समारोह के मौके पर उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती दीपिका को साधुवाद दिया। विधायक ने कहा कि महागामा वासियों को बड़ी सौगात 300 बेड अस्पताल मिला है। जो भी वादे हुए हैं उसे धीरे धीरे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास का कार्य शुरू हो गया है। महागामा, मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में कई सड़क, पुल, पुलिया आदि का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। कई जगह कार्य प्रगति पर है। कुछ और भी समस्याएं रह गई है, उसका भी निदान करने की दिशा में काम किया जा रहा है। विकास के अन्य कार्य भी रफ्तार से आगे बढ़ेगा।इस दौरान जिला परिषद सदस्य नगमा आरा, प्रमुख प्रतिनिधि असलम परवेज, मुन्ना राजा, फिरोज अख्तर, याह्या सिद्दीकी, 
अजमेर, अब्दुल मन्नान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hydh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *