विधायक ने नलजल योजना का किया शिलान्यास ,कहा हर घर पहुंचेगा शुद्ध जल

6

बरकट्ठा  I लोंगो को शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर हर घर नलजल योजना का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने बरकट्ठा के डाकडीह और कोनहाराकला के शिवमंदिर टोला में किया। इस मौके पर प्रमुख रेणु देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, टुकलाल नायक, रीतलाल प्रसाद, इंद्रदेव यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बड़ी तेजी से भूगर्भ जलस्तर नीचे चला गया है। विशेषकर गर्मी के मौसम में पेयजल की भारी किल्लत से लोंगो को जूझना पड़ता है। लोंगो को शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए सरकार हर घर नलजल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति कराने का लक्ष्य है। नलजल योजना से सभी को लाभ होगा।इस योजना के तहत हर घर तक निःशुल्क शुद्ध जल पहुंचेगा।उन्होंने सवेंदक को शिलान्यास के बाद कार्य शुरू करने और समय पर योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया। शिलान्यास कार्यक्रम में मनोज राम, राजकुमार मंडल, बसंत राम, शिवशंकर यादव, जीवन यादव, मुकेश कुमार यादव, राजू यादव, राजेंद्र यादव, महावीर यादव, कल्लू प्रजापति, नागेश्वर प्रजापति, फलजीत यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।  

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s72y

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *