मोड़े मांझी की बैठक में नहीं पहुंचा दूसरा पक्ष,अंचल कार्यालय से विवाद निपटारे का लिया गया निर्णय

काठीकुंड/दुमका/ रविवार को जमीन विवाद को लेकर काठीकुंड प्रखंड के पंदनपहाड़ी पंचायत के झीलिमिली गांव स्थित डाकबंगला के समीप मोड़े मांझी की बैठक आयोजित की गयी. झीलीमिली गांव के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई गांव के ग्राम प्रधान की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादन किया गया. प्रथम पक्ष श्रीलाल टुडू द्वारा जमीन के विवाद को लेकर बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें द्वितीय पक्ष के भुंडा टूडू पर श्रीलाल के हक की जमीन को लेकर विवाद पैदा किया जा रहा था. बैठक में दूसरे पक्ष से कोई भी उपस्थित नहीं था. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि,जमीन विवाद मामले को लेकर अंचल कार्यालय में सभी कागजात उपलब्ध कराने के साथ ही मामले का निष्पादन कराने की मांग रखी जायेगी. मोड़े मांझी की बैठक को लेकर प्रशासन भी अलर्ट थी. किसी प्रकार की अनचाही परिस्थिति पैदा न हो,इसे लेकर प्रखंड प्रशासन मामले पर पैनी नजर बनाए हुई थी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/guva

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *