संवाददाता, मसलिया ( दुमका )/ विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अवधेश कुमार बक्शी के निर्देश पर मसलिया प्रखंंड के विभिन्न गांवों में कैंंप लगा कर बकाया बिजली बिल वसुली किया जायेगा। यह जानकारी मसलिया के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने दी। श्री कुमार के मुताबिक मसलिया प्रखंंड के केशरायडीह में 11 मार्च को, मकरमपुर में 15 मार्च को, बृंदावनी में 16 मार्च को, तसरिया में 17 मार्च को, गोलबंधा में 18 मार्च को, कठालिया में 20 मार्च को, जोगीडीह में 21 मार्च को, नयाडीह में 22 मार्च को, बसमता में 23 मार्च को, दलाही में 24 मार्च को, मोहनपुर में 25 मार्च को तथा पिंडारी गांव में 28 मार्च को कैंंप लगाया जायेगा। बिजली उपभोक्ता बकाया बिजली बिल का भुगतान कर देने से 100 युनिट का लाभ मिलेगा।