गिरिडीह। भाकपा माले की ब्रांच के गठन को लेकर सोमवार को सदर प्रखंड के पिंडाटांड़ पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर-डमरगुरहा में एक मीटिंग हुई। जिस दौरान कई लोगों ने भाकपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए शपथ ग्रहण किया।साथ ही स्थानीय समस्याओं सवालों पर भी चर्चा की गई। बैठक की अगुवाई संगठन के स्थानीय पंचायत प्रभारी लालजीत दास ने की। बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को भी पार्टी के सामने रखा। वहीं बैठक में मौजूद भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि यहां के लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन इनका वोट लेने वाले नेताओं, प्रतिनिधियों और पार्टियों को इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस गांव में बिजली एक बड़ी समस्या है, क्योंकि इनका लाइन 15 किलोमीटर से भी अधिक दूर बेंगाबाद से जुड़ा है और थोड़ी बहुत भी परेशानी होते ही इनका लाइन काट दिया जाता है। जिसे दोबारा जुड़वाने के लिए इनसे पैसे की वसूली की जाती है। उन्होंने कहा कि गांव की सड़क अत्यंत जर्जर है। गांव के आधे से ज्यादा परिवार भूमिहीन श्रेणी के हैं, लेकिन उन्हें जमीन देने को लेकर प्रशासन की कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने लोगों से संगठित होकर अपने तमाम हक-अधिकारों के लिए लड़ने की अपील की। श्री यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस गांव का लाइन पचंबा गिरिडीह की तरफ से जोड़ने की मांग की। साथ ही उनकी दूसरी समस्याओं के निदान की भी मांग प्रशासन से की। मौके पर गठित ब्रांच का चुनाव कर युगल दास को सचिव तथा प्रदीप दास को सह सचिव चुना गया। जबकि लालजीत दास,शंभू तुरी,युगल दास, प्रदीप कुमार दास,धर्मेंद्र राना, बैजनाथ दास, सुखदेव दास, सिकंदर कु दास, टुपलाल दास, चंद्रिका दास, अनिल कु दास, पूरन दास, गोपाल दास,अंगनु कु दास समेत कई अन्य उपस्थित थे।
निकट विद्युत रहने पर भी अंधेरे में रहने समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं हरिहरपुर-डमरगुरहा के लोग
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/butg