शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा हैप्पी क्लब के अध्यक्ष विकाश भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में शिकारीपाड़ा पर नर्सरी (सरकारी बागान) स्थित है जो जिला उद्यान कार्यालय कड़हरबिल दुमका से संचालित है नर्सरी को ठीक से रखरखाव नहीं किया जाता है ना ही फलदार वृक्ष लगाए जाते हैं बागान के अंदर दिनभर मवेशियों का झुंड घुसा रहता है लगभग 15 साल पहले इस बागान से हम ग्रामीणों को फलदार वृक्ष आम, केला, अमरूद, कटहल, मिलते थे विभाग की उदासीनता के वजह से नर्सरी की स्थिति दयनीय हैं सही ढंग से घेराबंदी नहीं की गई है नर्सरी को चारों तरफ से ईट की दीवार से घेराबंदी की जाए नर्सरी का मुख्य द्वार नहीं है पटवन के लिए किसी प्रकार की पानी की व्यवस्था नहीं की गई है बागान में फलदार वृक्ष की व्यवस्था की जाए नींबू, आम ,कटहल, केला, अमरूद, लीची, जामुन,नरियल इत्यादि पौधों की व्यवस्था की जाए एवं फूल वाले पौधे की व्यवस्था की जाए गेंदा ,सूरजमुखी, गुलाब ,इत्यादि ग्रामीण को न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाए नर्सरी की देखभाल एवं निगरानी के लिए गार्ड की व्यवस्था की जाए एवं फलदार वृक्ष लगाने के लिए के लिए पर्याप्त कार्यबल उपलब्ध कराया जाए हाल फिलहाल में मरम्मत का कार्य हुआ है जिसमें भारी अनियमितता बरती गई है लगाया हुआ सोलर प्लेट भी क्रियाशील नहीं है कार्य गुणवत्ता पूर्वक नहीं हुआ डीपीआर के अनुरूप नहीं हुआ कमेटी गठित कर जांच की जाए