बासुकीनाथ। स्थानीय विधायक सह सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गुरुवार की शाम बासुकीनाथ में पहुंचकर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बमबम पंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति के गुणों एवं कर्मों की चर्चा सदैव रहती है। आज बमबम पंडा हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके गुण और सत्कर्मों की सदैव चर्चा होती रहेगी। वह आजीवन हम सबों के दिलों में रहेंगे। इस मौके पर बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पूनम देवी, बासुकीनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अमित कुमार साह उर्फ छोटू साह, धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट मेंबर सह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार पंडा उर्फ पिंकू पंडा, बंटी राव, अनिल राव सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।