श्रीकुण्ड पंचायत में नवनियुक्त काँग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान का स्वागत समारोह का आयोजन

IMG-20221217-WA0014
बरहरवा। प्रखंड अंतर्गत श्रीकुंड पंचायत के चांदघाट ब्रीज में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बरक़त खान का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष मो.शमीम ने की।कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री कुंड पंचायत के मुखिया काबिल अहमद ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बरक़त खान को बुके देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए जोरदार नारों से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरकत खान ने कहा कि मैं आप लोगों के लिए कोई नया नहीं हूं मैं हमेशा से आप लोगों के ही बीच था हूं और रहूंगा। मुझे पद मिलने से मेरी जिम्मेदारियां बढ़ी है लेकिन मैं काम जिस तरह पहले करता था उससे भी बेहतर करने का प्रयास करूंगा। इसमें आप सभी का योगदान अति आवश्यक है। मेरा प्रयास रहेगा कि पिछले दिनों की तुलना में हमारा संगठन और भी मजबूत हो इसके लिए हम सभी को बस प्रयास करने की जरूरत है। 
कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि ने विधायक निधि से निर्मित योजना चांद ब्रिज के पास बोरिंग सह पाइपलाइन का नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात ब्रिज के साइड मैं नदी तट कट जाने के कारण बोल्डर क्रिएटिंग होने वाले जगहों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से कहा कि मैं जल्दी आप लोगों की समस्या को विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम के पास रखूंगा और प्रयास करूंगा कि जल्द से जल्द आप लोगों का समस्या का समाधान हो। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टू डू ,प्रखंड महासचिव निताय सरकार ,शमीम अख्तर,शाबीर आलम,आब्दुर रहमान, बासीर शेख, एबनाउसाद, गियास अंसारी, कुर्बान शेख, अनवर आलम सहित दर्जनों कार्यकर्तागण एंव ग्रामीणगण उपस्थित थें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gviv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *