उपायुक्त से मिले संथाल हूल एक्सप्रेस के प्रतिनिधि, क्रेशर जांच दस्तावेज के फाइल को सोंपा

IMG-20221224-WA0145

पाकुड़ । पाकुड़ जिला मुख्यालय के पाकुड़ संवाददाता तारक भगत पर वार्ड पार्षद राणा ओझा समेत कई लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर मारपीट करने के मामले में शनिवार को संथाल हूल एक्सप्रेस के प्रबंध संपादक आनंत कुमार तिवारी, पाकुड़ जिला ब्यूरों मनोज प्रसाद, पाकुड़ संवाददाता तारक भगत एवं कई पत्रकार ने संयुक्त रूप से अमलागाछी- कुशुमडांगा मौजा में स्थापित क्रेशर गाइडलाइन के विरूद्ध कार्य करने और वार्ड संख्या 5 पर डीप बोरिंग की खबर प्रकाशित मामले की जांच निष्पक्षता से करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है। संथाल हल एक्सप्रेस प्रतिनिधि ने अमलागाछी-कुशुमडांगा लगाई गई क्रेशर से संबंधित सीटीओ, सीओ क्लियरेंस समेत सेटेलाइट से ली गई तस्वीर, मांपी समेत कई गड़बड़झाला से सबंधित दस्तावेज की फाइल डीसी वरूण रंजन को सौप कर उच्चस्तरीय जांच करने की मांग किया है। साथ ही पत्रकार तारक भगत पर कार्तिक हाजपा द्वारा एसटी एससी का गलत फायदा उठाकर केस दर्ज करवाने मामले की भी निष्पक्षता से जांच करवाने का मांग किया । गौरतलब है कि बीस दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे तथाकथित वार्ड पार्षद राणा ओझा, सुमित्रों घोष, कार्तिक और मो. मुस्तकिम समेत अज्ञात कई लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर मारपीट कर पाकुड़ संवाददाता तारक भगत को घायल कर दिया था ।

पाकुड़ उपायुक्त ने दिया कार्रवाई का भरोसा

पाकुड़ उपायुक्त वरूण रंजन ने संथाल हूल एक्सप्रेस प्रतिनिधि को इस मामले में गहराई से जांच करने की बात कही। साथ ही केस के सिलसिले में जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिये।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/35cz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *