स्थानीय रैयतों ने दुमका आयुक्त एवं उपायुक्त से लगाई गुहार
बासुकीनाथ। बासुकीनाथ में गोचर जमीन में निर्माण कार्य का स्थानीय रैयतों सह पशुपालकों ने जोरदार विरोध किया। बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ मंदिर से दक्षिणी दिशा में स्थित दाग नंबर- 508, जमीन मौजा बासुकीनाथ, थाना नंबर- 24 सरदारी सर्कल बासुकीनाथ के जमीन जो गत पर्चा यानी गेंजर पर्चा में गोचर कहकर दर्ज है। उपरोक्त जमीन पर पुलिस बैरक अथवा अन्य किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य का स्थानीय रैयतों ने जोरदार विरोध किया है। इस संदर्भ में बासुकीनाथ के सौलह आना रैयत नरेश पंडा ने कहा कि बासुकीनाथ में गोचर जमीन में श्रावण महीने में श्रद्धालु विश्राम करते हैं। इसके अलावा उपरोक्त गोचर जमीन में सालों भर बासुकीनाथ मंदिर में आश्रित गोवंश एवं स्थानीय पशुधन के चारागाह के रूप में उपयोग होता है। स्थानीय पशुपालकों के द्वारा अपने पशुधन को उपरोक्त गोचर स्थल पर बांधा व चराया भी जाता है। स्थानीय रैयतों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उपरोक्त गोचर जमीन पर पुलिस बैरक अथवा अन्य किसी प्रकार के निर्माण कार्य किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त हो रही है। जिसके आलोक में स्थानीय रैयत ने दाग नंबर 508, थाना नंबर 24 जो गोचर भूमि है। उपरोक्त स्थल पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। ताकि बासुकिनाथ मंदिर में शरणागत गोवंश एवं स्थानीय पशुपालकों को कोई परेशानी नहीं हो। नरेश पंडा ने बताया कि उपरोक्त जमीन में पूर्व में वर्ष 1995-96 में रामानंद मिस्त्री, सतीश शर्मा, निवास शर्मा बनाम सौलह आना रैयत के बीच हुए मामले में रामानंद मिस्त्री ने उपरोक्त भूमि का सीमांकन करने से संबंधित दुमका अनुमंडल पदाधिकारी के पास आवेदन दिया था। जिसके आलोक में दुमका अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा केस संख्या 24/1987-88 में पारित आदेश का हवाला देते हुए दाग नंबर 508 को गोचर राखा जंगल बताते हुए इसका सीमांकन से संबंधित प्राप्त आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया था। स्थानीय रैयतों ने बताया कि जब 1987- 88 एवं 1995 – 96 में उपरोक्त भूमि को गोचर बताया गया है तो अब उपरोक्त जमीन में किसी प्रकार का कार्य पूर्णतः अनुचित और असंवैधानिक है। स्थानीय रैयतों ने दुमका आयुक्त एवं उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर गोचर जमीन की रक्षा की मांग की है। इस मौके पर स्थानीय रैयत नरेश पंडा, विश्वनाथ साह, जयशंकर गुप्ता, नागेश्वर पंडा, सुबोध कुमार पंडा, गगन कुमार पंडा, शिवराज, अनिल पंडा, राजकुमार मंडल, पिंटू कुमार, सत्यम कुमार, नरेश मंडल, जितेंद्र रजक, रोहित मंडल, संतोष, पप्पू कुमार दे, शंकर प्रसाद, मधुसूदन सेन, कार्तिक मंडल, आदित्य पंडा, श्याम कुमार, अरविंद पंडा, पिंटू गोस्वामी, जय कृष्ण झा, हर हर पंडा, बबलू पंडा, शालिग्राम पंडा, श्यामाचरण सेन, उगान गोस्वामी, आकाश पंडा, बबलू पंडा, भागीरथ पंडा, विवेकानंद पंडा सहित दर्जनों अन्य रैयतों ने आयुक्त व उपायुक्त के नाम पत्र प्रेषित करके गोचर जमीन में तत्काल किसी भी प्रकार के कार्य कराने पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kxri