गंगोत्री से पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचे तीर्थ पुरोहित का दूसरा जत्था 

पंडा धर्मरक्षिणी सभा द्वारा किया गया जत्थे का स्वागत 

IMG-20230105-WA0065
देवघर। आज गंगोत्री से पैदल चलकर बैजनाथ धाम तक की यात्रा 90 दिनों में पूरी करने वाले प पुरोहित परिवार के 10 सदस्यों का दूसरा जत्था बैजनाथ धाम तक सकुशल पहुंच गया। जत्था में मुख्य रूप सेरोहित चरण मिश्रा ( स्वामी जी) 9वीं बार नागेश्वर राज जेजवाड़े (नागो दा) 4थी बार , रवि महाराज (सेंटी) 4थी बार, दिलीप मिश्रा 4थी बार सुमन झा पहली बार राजू मठपति पहली बार राजू झा 6ठी बार उदय जेजवाड़े 2री बार त्रिलोकी पांडे 2री बार बाबूमणि परिहस्त 4थी बार और इनके अतिरिक्त इनके साथ दो सहयोगी सेवक के रूप में गोवर्द्धन पांडे और पिनाकी गोस्वामी शामिल थे। बैजनाथ धाम आ रहे इन इन पैदल यात्रियों का स्वागत करने के लिए पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर सभा के कर्मचारी सोमनाथ, रवि द्वारी, गौतम नरोने सौरभ झा, मोती मिश्र, सूरज ठाकुर एवं कई जाने-माने लोग ने डढ़वा नदी के पास तीर्थ यात्रियों का ढोल बाजे के साथ स्वागत किया। मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि ये सभी सनातन के रक्षक गंगोत्री से बैजनाथ धाम तक सनातन का अलख जगाते हुए कई वर्षों से आ रहे हैंं। बाबा बैद्यनाथ इनकी हर मनोकामना पूर्ण करेंं।
 मनोज मिश्रा जी ने कहा कि इन सभी का स्वागत और आशीर्वाद पाकर हम सभी धन्य हो गए हैं। आशा है इनकी यात्रा से समस्त भारतवर्ष का कल्याण होगा। बाबा वैद्यनाथ से ऐसी कामना करते हैं। इस स्वागत में देवघर के कई नागरिक भी शामिल थे जिनमें मुकुंद महाराज, बालाजी, मिक्की, किशन, झलक महाराज, चंदन, रितेश, शुभम, मिक्कू,अनिल मिश्र, गणेश आनंद झा, रवि पांडे, निर्मल झा सहित भारी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थी ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gowb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *