पुलिस अधीक्षक ने की अपराध गोष्टी की समीक्षात्मक बैठक

IMG-20230110-WA0017
पाकुड़।  सोमवार को पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दन के पाकुड़ की अध्यक्षता में को मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी को  न्यायालय द्वारा निर्गत न्यायदेश का अनुपालन प्रामिकता के आधार पर करने, 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के मिसिंग होने के संबंध में प्राप्त प्रतिवेदन पर त्वरित जांचोपरांत एफआईआर दर्ज करने, निस्पादित कांडो में फाइनल फॉर्म एवं अंतिम ज्ञाप कटवाने, 498 ए / डी पी एक्ट से संबंधित प्रतिवेदित कांडो को 01 माह के अंदर निष्पादित करने, अवैध कोयला/बालू एवं पत्थर के उत्खनन एवं परिवहन तथा लॉटरी/जुवा पर पूर्णता अंकुश लगाने, पासपोर्ट/चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन, सिरिस्ता कार्यों मे सुधार, चोरी/ गृहभेदन/मोटर साइकिल चोरी जैसे घटनाओं पर रोक लगाने एवं उधभेदन करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेंडम बैंक चेकिंग हो, बैंक में सीसीटीवी फुटेज अलार्म एटीएम/ज्वेलर्स/पेट्रोल पंप हैं। उनकी सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्देश दिया ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dl4b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *