देवघर। मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर के कार्यपालक अभियंता के निर्देशानुसार मोहनपुर प्रखंड के मोरने पंचायत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रिकुट पहाड़ का विभागीय टीम ने निरिक्षण किया। टीम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के जिला समन्वयक गोपाल प्रसाद साह, प्रमोद कापरी, इंदुशेखर झा और मोरने पंचायत के मुखिया पांडव कापरी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान ओडीएफ प्लस अंतर्गत सोकपिट, नाडेपपिट, प्लास्टिक संग्रह यूनिट, चापाकल, डस्टबिन इत्यादि की आवश्यकता का अवलोकन किया गया। साथ ही स्थल का चयन कर उक्त योजनाओं का 15वें वित्त आयोग एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित गांव के जलसहिया भी उपस्थित थी।