ट्रैक्टर यूनियन ने की बैठक, मुख्यमंत्री से बालू का चालान जारी करने की मांग की

11

बड़कागांव I 10 जून को एनजीटी लागू होने के साथ बालू की समस्या को देखते हुए बड़कागांव ट्रैक्टर यूनियन ने प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव खेल मैदान में विशेष बैठक की। इसकी अध्यक्षता ट्रैक्टर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष पंकज ठाकुर संचालन सचिव केदार साहू द्वारा किया गया। नदियों से बालू का उठाव बंद होने एवं बालू परिवहन चालान जारी नहीं होने के कारण लोगों ने चर्चा की। इस दौरान सरकार से बालू का चालान जारी करने की मांग झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की गई है। ताकि बालू की कमी के कारण बंद पड़े गैर एवं सरकारी योजनाओं को गति दिया जा सके। वही इसका लाभ सैकड़ों बेरोजगार पड़े ट्रैक्टर चालकों एवं हजारों मजदूरों को हो ताकि वह अपने परिवार का जीविकोपार्जन अच्छी तरह से कर सकें। ट्रैक्टर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को ट्रैक्टर लेने के लिए प्रेरित करते हैं वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर मालिक को चालान नहीं मिलने से गाड़ी चलाना मुश्किल हो चुका है वाहन की किश्ती जमा करना मुश्किल हो गया है। आगे कहां अधिकारियों के गलत नीतियों के कारण आम जनमानस को जीना मुश्किल लग रहा है। जिले भर में जितने भी विकास कार्य हो रहे थे बालू की किल्लत से थम चुकी है। अधूरे पड़े मकान कार्य रोकना पड़ रहा है। मौके पर अध्यक्ष पंकज ठाकुर, उपाध्यक्ष रंजीत चौबे, धर्मेंद्र प्रसाद सचिव केदार साव, कोषाध्यक्ष भीम महतो, कोर कमेटी सदस्य प्रकाश मेहता, कृष्णा महतो, ऋषि कुमार, उदय मेहता, मुरली महतो, मोहम्मद अजीम, गुलशन कुमार, संदीप मेहता, पूरन साहू, अर्जुन साहू, सिकंदर महतो, महेंद्र महतो, नरेश महतो, दीपू महतो एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qzfh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *