ग्रामीणों ने गांव को असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक से अपील किया

IMG-20230217-WA0062

पाकुड़। प्रखंड अंतर्गत मणिपुर गांव के ग्रामीण हाजीकुल आलम पूर्व जिला परिषद, युनुस शेख, शाहिना खातून लूतफल हक, जीवन आली आदि ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत मनीरामपुर में चल रहे। लॉटरी, गांजा, चरस, हीरोइन तथा जुआ पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया है। हजीकुल आलम पूर्व जिला परिषद ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत मनीरामपुर में कुछ असामाजिक तत्वों एवं माफियाओं द्वारा अवैध रूप से लॉटरी, गांजा, चरस, हिरोइन की बिक्री तथा जुआ खेलने का कार्य धड़ल्ले से खुलेआम कर रहे हैं। जिनको किसी का भी डर भय नहीं है। पंचायत के नाबालिग छात्रों को रुपए का लालच दिखाकर बुरे कार्य में धकेल रहे हैं। इन सभी कार्यों में 200 से 250 बच्चे जगह जगह हर मोड़ हर नुक्कड़ एवं और दुकान पर लॉटरी, गांजा, चरस बेचते नजर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत मनीरामपुर के सभी नाबालिक युवकों, छात्रों, बेरोजगार वृद्ध व्यक्ति भी अवैध लॉटरी बेचने को मजबूर हैं। अवैध लॉटरी बेचने में खरीदने वाले दोनों ही अपने तनाव भरे जीवन में शांति लाने या अपने आप को तनावमुक्त रखने के लिए नशा का सेवन करते हैं। गांजा, चरस एवं हीरोइन जैसी खतरनाक पदार्थ सेवन करने के कारण उन सभी के घरों में कोहराम मचा हुआ है। शिक्षा का स्तर पहले से भी खराब था। अभी और भी खराब हो गया है। सभी लोग धीरे-धीरे दलदल में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि ग्राम पंचायत मणिपुर के लोगों का जीवन तबाह होने से बचाने के लिए उचित कदम उठाए ताकि ग्राम से अवैध लॉटरी चरस हीरोइन गांजा जुआ के दलदल से बचाया जा सके। उन्होंने माफियाओं उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4wnt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *