दो दिवसीय लालपुर किसान मेला को लेकर ग्रामीणों ने की तैयारी को लेकर बैठक

IMG-20230204-WA0048
मधुपुर। लालपुर ग्राम सभा और किसान क्लब के द्वारा संवाद के सहयोग से आगामी 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक में फसल प्रदर्शनी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, किशोर किशोरियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता, तीरंदाजी प्रतियोगिता हाड़ीफोड़ प्रतियोगिता, किसान गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन पर सहमति बनी। ग्रामीण मेला में सामूहिक भोजन के लिए लालपुर सहित आसपास के इलाके में घूम कर अनाज, आलू, सब्जी और नगद इकट्ठा करेंगे। शहरी क्षेत्र में भी किसान मेला के लिए जन सहयोग मांगा जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिक और आम ग्रामीणों को किसान मेला में आमंत्रित किया जाएगा। जैविक खेती बाड़ी के लिए गत 10 वर्षों से लालपुर में किसान मेला का आयोजन किया जाता है।मौके पर वरिष्ठ समाज कर्मी घनश्याम, बंकू ललिता, मोनोलाल टूडू, लाइसन मरांडी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, आरती देवी ,बसंती देवी, आशा देवी, महेंद्र मंडल, अबरार तबिंदा मोहम्मद सैफ, महानंद, आनंद, अन्ना सोरेन, अनूप, जावेद, कुसुम, सागोरी, अताउल, गीता कुमारी, खुशबू कुमारी, चिंता देवी, कालाचंद मंडल, खीरो मंडल, रामू मंडल, सुलोचना देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6roz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *