गोमारपहाड़ी के पहाड़ी टोला में 2 वर्षों से बना जल मीनार अब तक नहीं दे पाया पेय जल

ढोभा का गंदा पानी पीने को विवश है ग्रामीण

8a
8

शिकारीपाड़ा/दुमका I शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के हीरापुर पंचायत अंतर्गत गोमारपहाड़ी गांव के पहाड़ी टोला में जल मीनार बनी शोभा की वस्तु। इस कारण ग्रामीणों को हो रही है पेयजल की काफी परेशानी ।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की जल मीनार बना करीब 2 साल हो गया है पर अभी तक टंकी में मोटर नहीं लगाया गया है ना ही सोलर लगाया गया है। सिर्फ टंकी बना कर छोड़  दिया गया है और इसके बाद आज तक कोई भी पदाधिकारी  देखने तक नहीं आए है ग्रामीण बताते हैं कि हम लोग काफी दूर से  डोभा का पानी लाते हैं वह पानी भी काफी गंदा रहता है  हम लोगों को मजबूरी में वो ही पानी पीना पड़ता है और कई बार तो उस पानी के कारण काफी लोग बीमार पड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि अभिलंब सोलर संचालित जल मीनार को चालू किया जाए। अन्यथा पेयजल के लिए कोई व्यवस्था किया जाए ।ताकि हम लोगों के लिए जो पेयजल के लिए समस्या हो रही है उससे निजात मिल सके ।मौके पर विपना देहरी, गोपाल देहरी, तिलका देहरी, पार्वती देहरीन, मुंगली देहरीन, मिनकी देहरीन, तुड़की देहरीन, हेमनती देहरीन, शामी देहरीन मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1tfo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *