आग से झुलसी महिला को बेटे ने शराब के नशे में मार डाला

दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह के रहनी वाली बुदनी देवी पिछले 12 अगस्त को खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी इसी क्रम में उसका इलाज दुमका के फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। समुचित इलाज के कारण वह धीरे धीरे ठीक हो रही थी इसी दौरान 17 अगस्त की देर शाम बुदनी देवी का पुत्र पप्पू मंडल नशे की हालत में अस्पताल पहुंच इलाजरत माँ से पैसा मांगने लगा। बीमार मां बुदनी ने पप्पु को पैसा नहीं दिया। पप्पु ने नाराज होकर उसकी मां के साथ अस्पताल में ही मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने बेड से धक्का देकर अपनी मां को गिरा दिया। इस घटना के कुछ ही घंटो के बाद बुदनी देवी की मौत हो गयी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पर नगर थाना कि पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ilvt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *