आरपीएफ जवान एवं मोहनपुर पुलिस ने युवक के पैकेट से मोबाइल एवं आधार कार्ड के जरिए सूचना दी परिजन को
मोहनपुर। देवघर दुमका रेलवे लाइन घोंघा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कट कर दी अपनी जान। युवक की पहचान दुमका जिला के तालझारी थाना अंतर्गत गढ़ियारी गांव की रेघनाथ मरांडी 22 वर्षीय पिता परमेश्वर मरांडी जो देवघर दुमका रेललाइन घोरमारा के घोंघा के गांव के पास ट्रेन से कट कर दी जान। युवक की बॉडी रेलवे क्रॉसिंग के बीचो बीच रह गई वही सर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूरी पर थे। आसपास के लोगों ने जब देखा कि ट्रेन से एक युवक कट गई है तो तुरंत सूचना मोहनपुर थाना को दिया थाने से पुलिस पहुंचकर सूचना आरपीएफ को दिया गया एवं युवक के पास से मिली मोबाइल एवं आधार कार्ड के अनुसार पुलिस ने तालझारी थाना को सूचित किया जिसके बाद परिजनों को सूचना मिला सूचना मिलते ही परिजन पूरा पहुंचे जहां देखकर सभी के होश उड़ गए परिजनों ने बताई बीए की तैयारी कर रहे थे। लेकिन किस कारण से आत्महत्या की है इनकी हम लोग को कोई जानकारी नहीं मिली है। जिसके बाद आरपीएफ जवानों ने मोहनपुर थाना को बॉडी को सुपुर्द कर दिया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। युवक ने देवघर दुमका रेलवे लाइन घोरमारा स्टेशन से पहले घोंघा रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन के आगे कटकर जान दे दी सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान एवं मोहनपुर थाना की पुलिस पहुंचे युवक के पास से मिली आधार कार्ड एवं मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी गई।