जिला परिषद अध्यक्ष ने उपायुक्त को पत्र लिख कर जालसाज भेंडरो का अनुज्ञप्ति रद्द करने की मांग की

पाकुड़।  पाकुड़िया प्रखंड के मनरेगा भेंडरो पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला परिषद के अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेंब्रम उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त के लिखे पत्र में कहा है पकुड़िया प्रखंड के कई भेंडरो द्वारा मनरेगा योजना पंचायत स्तरीय 14 वे एवं 15 वी वित्त की योजना तथा जिला परिषद से संबंधित योजना में सिर्फ पेपर पर ही सामग्री दिखाकर जालसाजी करते हुए सरकारी राशि तथा जीएसटी एवं सरकार के रॉयल्टी गमन करने का कार्य किया है ।उन्होंने आगे कहा कि 9 दिसंबर को प्रखंड व उप प्रमुख के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान रंजीत घोष चौकीशाल, मिलन शाह मंगलाबांध, सुनील भगत पाकुड़िया का दुकान व गोदाम का निरीक्षण किया तो उसमें कोई सामग्री उपलब्ध नहीं था। इस क्रम में रंजीत घोष से दुकान के स्टॉक पंजी एवं केशमेमो की मांग किया तो वह दबंगई दिखाते हुए किसी भी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने उपायुक्त पाकुड़ से अनुरोध किया है कि वर्ष 2015 से अब तक आपूर्ति किए गए सभी विभागों के सभी सामग्रियों का जीएसटी, रॉयल्टी एवं अन्य कर का जांच करते हुए अनुज्ञप्ति रद्द करने तथा विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z1ed

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *