हजारों की संपत्ति की चोरी 

IMG-20230206-WA0086
जामताड़ा। जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नारायण इंटरप्राइजेज नामक दुकान से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है। सोमवार सुबह जब करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ही मंझलाडीह गांव निवासी नारायण मंडल करौं रोड स्थित अपने दुकान नारायण इंटरप्राइजेज पहुंचे तो शटर खोलते ही भौंचक रह गए। उन्होंने देखा कि दुकान का एसबेस्टस तोड़कर चोरों द्वारा हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर दुकानदार नारायण मंडल ने करमाटांड़ पुलिस को आवेदन देकर जांच की मांग की। वही पुलिस द्वारा मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5th0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *