आम चुनाव में बचे हैं 400 दिन, हर मतदाता तक पहुंचें : नरेन्द्र मोदी

किस प्रकार से हम कुशासन से सुशासन की ओर आए हैं ये संदेश हमें युवाओं तक पहुंचाना है : मोदी

जो संकल्प करता है वही इतिहास रचता है : मोदी

PM-Modi-in-BJP-meet-Hyderabad
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की बैठक के आखिरी दिन पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो संकल्प करता है वही इतिहास रचता है। प्रधानमंत्री के आज के संबोधन को लेकर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का स्वर्ण युग आने वाला है। पीएम ने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी अंगों से रिश्‍ता जोड़ने की अपील भी की। प्रधानमंत्री ने अह्वान किया कि विकास कार्य में हमें अपना कण-कण लगाना है। हमें धरती मां की पुकार सुननी है। हमें धरती मां को बचाना है।  2024 के आम चुनाव को लेकर पीएम ने कहा कि हमारे पास ( लोकसभा चुनाव तक) 400 दिन हैं और हमें लोगों की सेवा के लिए सब कुछ करना है। हमें इतिहास रचना है। 
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा है कि किस प्रकार से हम कुशासन से सुशासन की ओर आए हैं ये संदेश हमें युवाओं तक पहुंचाना है। हमें संवेदनशीलता के साथ समाज के सभी अंगों से जुड़ना है। भाजपा को वोट कि चिंता किए बगैर देश और समाज को बदलने का काम करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा। फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण जलवायु परिवर्तन और धरती माता पर पड़ने वाले परिणामों को कम करने की आवश्यकता है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jdlv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *