तिसरी के थानसिंहडीह जंगलों में कई आरामिल है संचालित, लकड़ियों को भेजा जा रहा है बिहार

IMG-20230228-WA0086
तिसरी। तिसरी प्रखंड के मुखबली थानसिंहडीह के जंगलों में कई अवैध आरामिल संचालित है। जहां प्रतिदिन वन प्रक्षेत्र से पेड़ो की कटाई कर खपाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह सभी अवैध आरामिल कई वर्षों से जंगलों के बीचों बीच संचालित है। इस पर अब तक किसी की नजर नहीं पडने से दिन के उजाले में संचालक बेरोक टोक वन प्रक्षेत्र से पेड़ो को काट कर खपा रहे हैं। आरा मिल में कटाई होने के बाद इन लकड़ियों को नारोटांड, थानसिंहडीह पिकेट के रास्ते से रात के अंधेरे में बिहार के कई इलाकों में भेजा जा रहा है। जंगलों के बीच संचालित इस अवैध आरामिल के कारण प्रतिदिन वन प्रक्षेत्र से कई कीमती हरे भरे पेड़ों को काट दिया जा रहा है। लगातार हो रही इस कटाई के कारण दिन ब दिन जंगल उजड़ते जा रहे हैं। अगर समय रहते कारवाई नही किया गया तो जंगल उजड़ने ने देर नही लगेगा। बता दें इन अवैध आरामिलों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा समय समय पर कारवाई होती रहती है किंतु कारवाई के दूसरे दिन ही जगह बदल कर पुनः चालू कर दिया जाता है।
विगत हो कि कुछ दिन पूर्व भी तिसरी के विभिन्न इलाकों में संचालित अवैध आरामिल को ध्वस्त कर दिया गया था।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u0o4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *