बिरनी। प्रखण्ड के बरमसिया पंचायत के अंतर्गत ग्राम टाटो स्थित समुदाय विकास भवन परिसर में बन रहे प्रधानमंत्री नल जल योजना में भारी गड़बड़ी को लेकर ग्रामीण हुए आक्रोश । बतादे दे कि प्रधानमंत्री नल जल योजना पानी टंकी में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया और कहा जो कि पानी टंकी बना रहे हैं उसमें पानी स्टॉक टंकी की सिंगल जाली से बांध कर ढलाई करने जा रहे थे इसी बीच ग्रामीण ने विरोध किया और पीएचडी विभाग जेई को सूचना दिया गया इसके वावजूद भी काम नही रोका गया और दोबारा जेई को फोन करने पर जेई ने कहा कि काम को रोक दिया गया है। अब जांच करने के बाद काम किया जाएगा लेकिन ठीकेदार के द्वरा लगातार जैसे तैसे काम किया गया इसकी सूचना स्कूटी मैनेजर को दिया गया तो स्कूटी मैनेजर ने काम को जांच करने के वजाय काम को करने को कह दिया इससे साफ पता चलता है कि स्कूटी मनीजर और जेई की मिली भगत से काम जैसे तैसे किया जा रहा है।आखिरकार कब तक विभाग द्वारा इस तरह लापरवाही किया जाएगा ।जहां जहां काम हो चाहे जिस पंचायत में हो स्टीमेट वहां के मुखिया को सबसे पहले दे उसके बाद काम को ठिकेदार करें ।