नूतन तिलैया एवं बुढी कुरुवा जाने के लिए नहीं है पक्की सड़क

ग्रामीणों को हो रही है 10 वर्षों से काफी कठिनाई 

IMG-20221228-WA0099

सोनाराठाडी। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सोनारायठाडी प्रखंड के जारका वन पंचायत के जरुआ डीह नूतन ठाडी नूतन तिलैया एवं जरमुंडी प्रखंड के बूढ़ी कुरुवा जाने के लिए नहीं है पक्की सड़क और नूतन तिलैया एवं बूढ़ी कुरूवा के पास पुलिया टूट जाने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा की जरुआ डीह से नूतन थाडी नूतन तिलैया एवं जरुआ डीह जाने के क्रम में दो पूलिया टूट गई है। नूतन तिलैया एवं बूढ़ी कुरुवा के पास जिसके कारण तीन चक्का एवं चार चक्का वाहन गांव नहीं आ पाती है। अगर किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना होता है तो खाट से कंधे पर उठाकर 3 से 4 किलोमीटर दूर तक ले जाना पड़ता है। तब गाड़ी पर सवार करके अस्पताल जाते हैं।  ग्रामीणों का कहना है की हम लोगों ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के कार्यकर्ता से कई बार इस सड़क को बनवाने के लिए गुहार लगाए,   लेकिन किसी ने नहीं सुनी। ग्रामीणों ने कहा की यह सड़क लगभग 10 वर्षों से ऐसे ही टूटी हुई है जिसके कारण कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो चुकी है और इस क्षेत्र का लगातार दो बार विधायक सह मंत्री बादल पत्रलेख है। फिर भी इस पर जरा सा भी ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने कहा की अगर यह सड़क नहीं बनती है तो हम लोगों ने 2024 में आने वाले विधानसभा चुनाव में बादल पत्रलेख को कड़ी जवाब वोट से देंगे। मौके पर उपस्थित मिथिलेश कुमार अरविंद कुमार यादव प्रमोद यादव प्रदीप यादव सुभाष यादव विकास यादव एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lok7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *