गिरिडीह। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर कुएं में फेंक हत्या के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने गिरिडीह जिला पुलिस तथा राज्य सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ जमकर हमला बोला है। बता दे कि घटना को लेकर बीती देर शाम गिरिडीह जिले के बगोदर, सरिया, बिरनी समेत कई स्थानों पर आक्रोशित लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया तथा मामले को लव जिहाद बताते हुए पुलिस से इस कांड के फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया था। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले गए इन जुलूशों में भारी भरकम भीड़ उमड़ी थी। घटना को लेकर जहां लोगों में गुस्सा है, वही आज केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री शहर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने ट्वीट कर कहा है कि जनता का यह आक्रोश गिरिडीह जिला पुलिस प्रशासन और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही राज्य सरकार के लिए चेतावनी है। आगे कहा कि बैदापहरी गांव की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या का कुकृत्य करनेवालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों के गुस्से की आंच और भड़केगी।
जनता का यह आक्रोश राज्य सरकार के लिए चेतावनी है:अन्नपूर्णा देवी
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k0g5