संजय दत्त, भाग्यश्री सहित कई नामचीन सितारे शिव बारात में करेंगे शिरकत
देवघर। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी यहां पर कई अनोखी परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। जिसमें एक परंपरा शिव बारात भी है। पूरे विश्व में एक ऐसा देवघर बाबा बैजनाथ मंदिर ही शिव मंदिर है जहां सिंदूरदान की भी परंपरा रही है। शिवरात्रि के दिन विशेष शिव बारात देवघर से निकाली जाती है। यहां देश के कोने-कोने से लोग पहुंचकर शिव बारात में शामिल होते हैं। पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से शिव बारात सिर्फ परंपरा को लेकर बेहद छोटे स्तर पर निकाली जा रही थी, लेकिन इस वर्ष देवघर का शिव बारात बेहद खास होने वाला है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने आज बाबा बैजनाथ मंदिर में बताया कि देवघर का शिव बारात बेहद खास होगा। कोरोना से 2 साल से बारात नहीं निकल पाया था। वहीं इस बार वह खुद शिव बारात को निकालने को लेकर पहल कर रहे है। जिसमें बिना कोई चंदा के इस बार देवघर का शिव बारात निकाली जाएगी। वहीं इस वर्ष देवघर के शिव बारात में बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आएंगे। सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि इस वर्ष शिव बारात में बॉलीवुड के संजय दत्त, भाग्यश्री, रवि किशन, दिनेश लाल निरहुआ, मनोज तिवारी सहित कई अन्य बड़े कलाकार शिरकत करेंगे।