हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अमित शाह को सुनने पहुंचे देवघर 

IMG-20230204-WA0043
देवीपुर। भारतीय जनता पार्टी के देवीपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार झा के नेतृत्व में देवीपुर प्रखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक केन्द्रीय मौके गृह मंत्री अमित शाह के विजय संकल्प रैली में दो पहिया,तीन पहिया, चारपहिया वाहनों पर भाजपा का बैनर पोस्टर,झंडा लेकर बेहद उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए और गृहमंत्री समेत अन्य भाजपा नेताओं का भाषण सुना।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपस्थित जनसमुदाय को 2024 में संथाल परगना की सभी तीन लोकसभा सीटों और विधानसभा के सभी 18 सीटों पर जीत दर्ज कराने के लिए भाजपा नेताओं और कायॅकताॅओं को संकल्प दिलाया। इसके पूर्व गृहमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अचॅना की और जसीडीह स्थित इफको नैनो लिक्विड यूरिया प्लांट की आधारशीला रखी।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार झा,जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, भाजपा नेता राजेंद्र झा उन्मुक्त, बबलू पासवान, पूवॅ मंडल अध्यक्ष विश्वजीत बरनवाल,विकास यादव, संदीप राय, दीनबंधु पंडित, बबलू सिंह, अविनाश महतो,प्रमोद सिंह, नवल पांडेय, सुरेश मंडल, संजय सिंह, रामगोपाल शमाॅ,ब्रम्हदेव यादव,विकास वर्मा, मनीष कुमार चुन्नू,गोविंद सिंह, उत्तम बाजपेई, गोविंद दास, युगल किशोर कुशवाहा ,राजेन्द्र राय, संजीव बरनवाल समेत दजॅनों भाजपा कायॅकताॅ और ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0do8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *