महाशिवरात्रि में शिव विवाह देखने पहुंचे हजारों भक्त

IMG-20230218-WA0013
बासुकीनाथ। विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ के दरबार में शुक्रवार को फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर देर शाम तक करीब 40 हजार से अधिक भक्तों ने पूजा अर्चना किया। बासुकीनाथ मंदिर के पुरोहित पंडित मणिकांत झा उर्फ मन्नौ बाबा ने बताया कि शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के शुभ मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इस मौके पर देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने अपने पूर्व मनौती के अनुरूप बासुकीनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक, कालसर्प पूजन, सत्यनारायण कथा, मुंडन कर्म, ध्वजारोहण, गठबंधन पूजा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस अवसर पर भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। भक्तों को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने के लिए उन्हें कतार बद्ध तरीके से बाबा बासुकीनाथ के गर्भ गृह में प्रवेश कराया गया। वहीं शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ-माता पार्वती का विवाह देखने के लिए शुक्रवार से ही विभिन्न जगहों से श्रद्धालु बासुकीनाथधाम पहुंच चुके है।शुक्रवार के रात्रि दर्जनों भक्तों ने बाबा बासुकीनाथ की भव्य श्रृंगार पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर देर रात तक भक्तों की मंदिर में भीड़ लगी रही। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ka8u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *