क्रशर खदान खोलने के लिये हजारों मजदूर सड़क पर उतरे, दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ जाम

दशरथ महतो/दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में मजदूरों ने दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ को जाम कर दिया है। झारखड निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुभाष चन्द्र मंडल के नेतृत्व में हजारों मजदूरों ने पूर्व घोषणा के आधार पर मंगलवार को मुख्य पथ को जाम कर दिया है। मजदूरों क्रशर और खदान बंद करवाने से जिला प्रशासन से आक्रोशित है। पूर्व में मजदूर नेता सुभाष ने दावा किया था 50 हजार मजदूर बेजरोजगार हो गये। सुभाष 23 तक जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था दुमका जिला प्रशासन की ओर से काई पहल नहीें करने पर मजदूरों ने सड़क को जाम कर दिया है। क्रशर खदान खोलने की मांग को लेकर सबेरे से ही मजदूर सड़क पर उतरे हुए हजारों की संख्या में मजदूर जिला प्रशासन के खिलाफ नारा बुलंद करके नाराजगी व्यक्त कर रहे है। वर्षा होने के बावजूद हजारों मजदूर जाम में शामिल है और भी मजदूरों इस जाम में हिस्सा लेने के आ रहे है। दूसरी ओर से यात्रियों को इस जाम के कारण परेशानी हो रही है

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mlaf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *