हजारीबाग I हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत इरगा पंचायत के बड़वार में झारखंड सरकार द्वारा चलाया गया जल नल योजना फेल हो गया है। यहां ग्रामीणों को शुद्ध जल देने के लिए कई का टंकी बैठाया गया है । जिसमें किसी में पानी की आपूर्ति होता ही नहीं, तो किसी का नल पाइप फट जाने से रास्ते में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी का बहाव हो रहा है। जिससे भीषण गर्मी में हजारों लीटर पानी बेफिजूल बर्बाद हो रहा है। जिसके बचाव में पंचायत के मुखिया या पंचायत सेवक या किसी अधिकारी को ध्यान नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया को बताया गया। मुखिया अनीता देवी आई और फिर घूम कर चली गई। किसी को कुछ नहीं बताई । जबकि यह टंकी लगाए हुए लगभग 2 महीने हुआ हैं । वही मंदिर के पास बड़वार में जल स्रोत नहीं है। तीन-चार दिनों में एक टंकी पानी भी जमा होना मुश्किल है। जिससे यह जलापूर्ति योजना पूर्णरूपेण फेल है। वही बागी टोला बड़वार में जलापूर्ति हो रहा है। लेकिन संरक्षण नहीं होने से हजारों लीटर पानी बेवजह रास्ते में बहकर बर्बाद हो रहा है।वही आम ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पेयजल विभाग के जेई अरुण कुमार से पूछने पर बताया कि योजना का तो ठीक ही काम हुआ था। लेकिन इसका जांच करने के बाद बताया जाएगा गलती होने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
बड़वार में जल नल योजना फेल रोज बह रहा है हजारों लीटर पानी
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2gtt