टोटो लूट के आरोप में तीन गिरफ्तार

IMG-20230309-WA0049
गोड्डा। टोटो की छिनतई करने के आरोप में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि 6 मार्च 2023 की रात्रि मोतिया ओपी क्षेत्र में ग्राम देवबंधा के पास एक लूट की घटना प्रतिवेदित हुई थी। गोड्डा बस स्टैण्ड से तीन अपराधकर्मियों ने एक टोटो को भाडे के नाम पर ले जाया गया और चालक को डरा धमका कर उसका टोटो और उसका मोबाइल छीन लिया गया। इस संदर्भ मे गोड्डा मुफस्सिल (मोतिया ओपी) थाना कांड संख्या 44 / 23, दिनांक 7 मार्च 2023 को भारतीय दंड विधान की धारा 392 दर्ज कर अनुसंधान की कारवाई की गई। इस घटना के अविलम्ब उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन अपराधियों राहुल कुमार यादव, पिता महेन्द्र मांझी, बबलु मांझी, पिता स्व पिरो मांझी एवं विकास लैया, पिता भूथन लैया, तीनों साकिन देवबंधा, थाना मोतिया ओपी को गिरफ्तार किया गया एवं लूटा हुआ सभी समान एक टोटो एवं दो मोबाइल की भी बरामदगी कर ली गई है।कांड के उद्भेदन के लिए गठित टीम में पुलिस निरीक्षक रामाकांत तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार, अमित अभिषेक
एवं एएसआई जफरान खान, चमारी यादव एवं मोतिया ओपी के सुरक्षित बल के जवान शामिल थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dhve

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *