करंट लगने से तीन मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग

IMG-20221226-WA0079
जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के चालना गांव में करंट लगने से सफारुद्दीन अंसारी ओर जैनुल अंसारी की तीन मवेशी की मौत हो गई। जिस पर पशुपालक ने बिजली विभाग से उसके नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। यह हादसा सोमवार की सुबह हुआ जब कई पशु गांव के साथ खेत में चर रहे थे। इसी दौरान बिजली के तार गिरने से उनकी मवेशी की मौत हो गई घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए इसकी सूचना बिजली विभाग को देने के बावजूद विभाग के कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे। पशुपालक सफारुद्दीन अंसारी ओर जैनुल अंसारी ने कहा कि वह अपनी जीविका पशुपालन के सहारे चलाते थे लेकिन दुधारू पशु की मौत होने के बाद उनका बड़ा नुकसान हुआ है उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि उनके नुकसान का आकलन किया जाए और उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mhs1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *