महागामा। बुधवार को इंटर की परीक्षा देकर घर लौटने के क्रम में ऑटो पलटने से तीन परीक्षार्थी घायल हो गए। घटना महागामा थाना गेट के सामने की है। परीक्षार्थियों को लेकर जा रही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे तीन परीक्षार्थी घायल हो गए। घायल परीक्षार्थियों में मोहानी निवासी हीरामण राम की 21 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी, मोहानी निवासी अशोक पंडित की 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी एवं जटामा निवासी मोहम्मद मुख्तार के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद यासीन शामिल हैं। साथ में जा रही शिखा कुमारी ने बताया कि हम लोग इंटर की परीक्षा देकर सन्त थॉमस स्कूल, गोविंदपुर से वापस घर जा रहे थे। उसी क्रम में थाना से आगे अचानक ऑटो पलट गई। ऑटो पर 12 छात्र बैठे हुए थे, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। घायल को महागामा रेफरल अस्पताल लाए। डॉक्टर मयंक कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।डॉ मयंक ने बताया कि डोली कुमारी और मोहम्मद यासीन की स्थिति को गंभीर देखते हुए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल प्रियंका कुमारी की स्थिति सामान्य है, जिसका इलाज चल रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vg4i