तीन युवकों ने कर ली खुदकुशी 

918768-suicide-cases
जमशेदपुर। शहर में युवकों के खुदकुशी करने के मामले बढ़ गए हैं। शहर में बर्मामाइंस, गोविंदपुर और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बर्मामाइंस और सीतारामडेरा के दोनों युवक को नशे की लत थी।गोविंदपुर थाना क्षेत्र भोला बागान रोड नंबर 12 के निवासी 18 वर्षीय प्रिंस मिश्रा ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस को युवक के पिता प्रदीप मिश्रा ने बताया कि वे लोग छोटा गोविंदपुर में किराये के मकान में दो मंजिला पर रहते हैं। मकान मालिक बीते एक सप्ताह से बाहर गए हैं। उनके घर की देखभाल के लिए रोज की तरह प्रिंस उनके घर में सोता था।शनिवार सुबह जब प्रिंस जब घर पर नहीं आया तो वे लोग परेशान हो गए। दरवाजा खुलवाया तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की के शीशे तोड़ा तो प्रिंस को कमरे में फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की मोबाइल को जब्त किया है। परिजनों ने खुदकुशी के कारण से अनभिज्ञता जाहिर की है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग मान रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7md7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *