संवेदक की लूट की भेंट चढ़ा तिलैया पावर सब स्टेशन : माधव लाल सिंह

उद्घाटन के बाद से ही नहीं हो रही है बिजली आपूर्ति, जीएम से की शिकायत

बेरमो / बेरमो अनुमंडल अन्तर्गत गोमिया प्रखंड के साड़म और ललपनिया स्थित तिलैया विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन एक साथ हुआ. लेकिन उद्घाटन के बाद से ही तिलैया सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई बंद है. इसे लेकर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह से शिकायत की है. माधव लाल सिंह ने कहा कि करोड़ों की लागत से बनी तिलैया सब स्टेशन संवेदक के लूट खसोट की कहानी बयां कर रही है. उन्होंने बताया कि जीएम से संवेदक के खिलाफ कार्रवाई कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सप्लाई शुरू करने को कहा है. उन्होंने कहा कि साड़म सब स्टेशन का भी यही हाल है. यहां भी जैसे-तैसे बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया गया. बिना जांच पड़ताल के उद्घाटन भी कर दिया गया. जिसका नतीजा है कि जनता इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती झेल रह है। 

2014 में हुआ था शिलान्यास

गौरतलब है कि गोमिया विद्युत सब स्टेशन से बड़ी आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है. बरसात के दिनों में पेड़ों के गिर जाने की वजह से तो गर्मी के दिनों में अत्याधिक लोड के कारण बिजली ट्रिप कर जाया करती थी. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने साडम और ललपनिया में दो अतिरिक्त सब स्टेशन का निर्माण कराया था. 2 फरवरी 2014 को बेरमो के पूर्व विधायक सह पूर्व ऊर्जा मंत्री दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह और गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k50q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *