देवघर। शनिवार को डॉ बी पी सिंह, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं,झारखण्ड सरकार द्वारा देवघर शहरी क्षेत्र स्थित अटल मोहल्ला क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम अटल मोहल्ला क्लीनिक चांदपुर का निरीक्षण किया गया, जिसमें व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया गया। तत्पश्चात अटल मोहल्ला क्लीनिक रोहिणी और गांधीनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित संस्थान के प्रभारियों को निर्देशित किया कि आमजन को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएं, स्टाफ नियमित समय पर संस्थान को खोलें और मरीजों से व्यवहार सही करें, साथ ही राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रही जांच अटल मोहल्ला क्लीनिक पर किया जाए, ओ पी डी में आने वाले 30 वर्ष से अधिक के सभी मरीजो की शुगर,ब्लड प्रेशर की संख्या को बढ़ाया जाए। जिससे कि आमजन को अटल मोहल्ला क्लीनिक का पूरा लाभ मिल सके। अटल मोहल्ला चांदपुर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरभि, रोहिणी अटल करने के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार अटल मोहल्ला गांधीनगर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रेनू कुमारी सिन्हा उपस्थित थी,निरिक्षण में जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/94pm