संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I मसलिया पूर्वी मंडल कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी के अध्यक्षता में रांगा सांस्कृतिक कला केन्द्र मे सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व कल्याण मंत्री सह लोकप्रिय भाजपा नेत्री डाॅ लुईस मरांडी एवं जिला के ऊर्जावान महामंत्री विवेकानंद राय उपस्थित हुए। ततपश्चात बैठक मे सभी कार्यकर्ताओ को आगामी 30 मई से 30 जून तक होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के सफलता के निमित्त सभी कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताया गया। पूर्वी मंडल के सभी बूथों में जनसंपर्क अभियान की टोली के साथ ग्रामीणों से मिलकर दायित्व पूर्ण तरीके से ससमय कार्यक्रम को सफल बनाना है ताकि 2024 मे भारत मे फिर से पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार बनें। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहां की पिछले 9 साल में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए कार्य भारत में लोकतंत्र के लिए विकास की मील का पत्थर साबित हुई है देश की आजादी के 70 वर्षों के बाद भी जो विकास नहीं हो सका था वह मात्र 9 वर्षों में हुआ है हम सबको अपने क्षेत्र के लाभार्थियों तक जनसंपर्क के माध्यम से पहुंच कर उन्हें इस बात का धन्यवाद देना चाहिए कि आपके द्वारा पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में दिए गए एक एक बहुमुल्य वोट के कारण देश में भाजपा की सरकार बन पाई है और उसके चलते पूरे देश का मोदी जी के द्वारा जनकल्याण कारी कार्य हो पा रहा है। इन जनकल्याणकारी कार्यों के द्वारा, आज भारत में निवास करने वाले गरीब तबके से लेकर हर वर्ग तक में केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सक रहा है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन निक विषयों पर पूर्ण रूप से विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जिला के महामंत्री विवेकानंद राय ने मंडल कार्यसमिति में उपस्थित मंडल के सभी पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य मोर्चा के अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक और बूथ अध्यक्षों को क्रमवार कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा बता कर आगे महा जनसंपर्क अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं हर घर में परिवारिक सदस्यों से संपर्क स्थापित कर उन्हें इस बात का धन्यवाद देते हुए कि आपके दिए गए मत से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने और भारत में सबका साथ और सबका विकास के विश्वास को हासिल कर पाए पार्टी के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए आगे मोर्चा का संयुक्त विधानसभा वार सम्मेलन, व्यापारिक वर्गों का सम्मेलन, प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन ,सोशल मीडिया पर जागरूक लोगों का सम्मेलन आदि कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया. बैठक मे पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र दास, रूसीलाल टुडू, विनोद पाण्डेय, अक्षय दास, तरूण सेन, संतोष सोरेन, बलदेव हांसदा, चुन्नू मोहली, धरम मंडल, लालू पाल, सनातन हांसदा, तपन मिर्धा, लालटू नन्दी, रोहित नन्दी, विपिन मंडल, नेहरू मुर्मू, मानवेल किस्कू, संजय मंडल, कृष्णा भगत, मदन साहा, भुवनेश्वर टुडू, दिलीप सेन, हाराधन ठाकुर, राजकुमार मिर्धा, सुबल यादव, राजू सिंह, जयराम हेम्ब्रम, सुदर्शन राय, सन्तू दास, गौतम मंडल, नदियानन्द यादव, राजेश कुमार नन्दी, शिबूधन मुर्मू, विक्रम कापरी, राजेश कुमार यादव, दिलीप राय, अम्बिका महतो, उज्जवल नन्दी, अमित कुमार झा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं बुथ अध्यक्ष उपस्थित थे।
जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपाई ने किया मसलिया में बैठक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vxzu