खेती को बढ़ावा देने के लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है ट्रैक्टर : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह व किसानों के बीच किया मिनी ट्रैक्टर का वितरण

राज्य के 6.63,910 व देवघर के 73783 किसानों के खाते में भेजा गया 35-35 सौ रुपये

शेष किसानों के खाते में 15 जनवरी तक भेज दिया जाएगा राशि

देवघर। जिस उद्देश्य को लेकर आज से 12 वर्ष पूर्व मैंने अपना घर-परिवार छोड़ा वह उद्देश्य मेरे रूक जाने से पूरा नहीं होगा। इस लिए आज मेरा सफर ही, मेरा हम सफर है। उक्त बातें सूबे के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने सारवां प्रखंड मुख्यालय में खेती को आधुनिक तकनीक से करने को लेकर महिला स्वयं सहायता समूह व किसानों के ग्रुप के बीच 80 प्रतिशत अनुदान राशि पर मिनी ट्रैक्टर वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि क ये लोग बोला करते थे कि विधायक या मंत्री बनेगा तो बादल घर वापस लौट जाएगा। लेकिन मैंने अपने एक घर को छोड़कर आज कई घरों का बेटा, भैया बना हुं। यह आपके बदौलत ही संभव हो पाया है। जिसे मैं कभी नहीं भुला सकता हूं। हमें सेवा की नई मिसाल कायम करना है। आगे कृषि मंत्री ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि इस वर्ष खरीफ फसल की पैदावार कम हुई है। राज्य सरकार इसे ध्यान में रखकर अनुदित दर पर समय से बीज वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि सूखेकी स्थिति राज्य में पहले भी आई है। मगर किसी ने कुछ नहीं किया, हम कुछ कर रहे हैं तो आलोचना करने का काम किया जा रहा है। इससे काम करने वाले लोगों का मनोबल घटता है। कृषि मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत देवघर जिले के सारवां प्रखंड में 18 हजार व सोनारायठाढ़ी प्रखंड में 13 हजार किसानों ने निबंधन कराया है। जबकि देवघर जिले में अब तक कुल 2.30 लाख किसानों ने निबंधन कराने का काम किया है। सरकार के तीन साल पूरा होने पर इस योजना के तहत राज्य के 6.63,910 किसानों के खाते में मेरी उपस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 35-35 सौ रुपये भेजने का काम किया गया है। जिसमें देवघर जिले के 73783 हजार किसानों के खाते में राशि भेजी गई है। जिन किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंची है वैसे किसानों के खाते में 15 जनवरी तक राशि भेज दिया जाएगा। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ivws

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *