पार्टी को मजबूत करने, चुनाव मे कमल खिलाने का लिया संकल्प

IMG-20230514-WA0288_2
IMG-20230514-WA0294_2

भरतपुर ( राजस्थान)( यतेन्द्र पाण्डेय् )| भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आज बजरिया स्थित मानटाउन क्लब में आयोजित हुई | जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ | बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी टोंक के पूर्व विधायक अजीत मेहता उपस्थित रहे | बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की | बैठक मे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा , आशा मीणा , प्रवासी योजना जिला समन्वयक पृथ्वीराज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया , खंडार प्रधान नरेन्द्र चौधरी , पूर्व यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल , विस्तारक सौरभ वर्मा , प्रवासी योजना के विधानसभा समन्वयक कमलेश जैलिया एवं सहसमन्वयक कपिल जैन उपस्थित रहे | बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक अजीत मेहता ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र की संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया , उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक संरचना तैयार करके बूथ समिति , पन्ना प्रमुख , नमो ऐप डाउनलोड करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की | मेहता ने शक्ति केंद्र की मजबूती हेतु प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 11 महिलाओं की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में कमल केसे खिले इस विषय पर चिंतन करने , समाज के प्रमुख लोगो के बीच जाकर उनको पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना आदि विषयों पर उद्बबोधन दिया उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कार्यकर्ताओ से कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है | इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने भी पार्टी पदाधिकारियों को कमर कस कर कमल के फूल को विजयी बनाने की योजना तैयार करने पर जोर दिया | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन , वीरेन्द्र सिंह भाया, बजरंग लाल जाट , जिला महामंत्री लोकेन्द्र आचार्य , जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग , भवानी सिंह मीणा, कमल सिंह मीणा , जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, जंबू जैन, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल , पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द गौतम , देवेन्द्र सिंह राठौड़ , पूर्व प्रधान मीरा सैनी , एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा, अल्पसंखयक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद , किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजेन्द्र यादव, महाराजा नरेन्द्र सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर , कुंडेरा मंडल अध्यक्ष नवल सैनी, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, बजरिया मंडल महामंत्री विक्की राजवंशी, शहर मंडल महामंत्री मनीष जैन, पार्षद हरिमोहन जाट , चंदन सिंह , जिनेंद्र शर्मा , पदम जैन , मंजीत सिंह , रितेश भारद्वाज, रामकिशोर अग्रवाल, हरीबाबू जीनगर निर्मल जैन  दुर्गादास सैनी डॉ मधु मुकुल चतुर्वेदी , जी पी वर्मा , जगमाल सिंह नरूका , सुधीर शर्मा , वैध रामदयाल , चंपालाल मीणा, रवि शर्मा, रामअवतार कांसल्या , नीलकमल जैन , दीपक मीणा , राजेश गोयल , रामफूल प्रजापत, देवेंद्र सेन , मुकेश शर्मा , गजानंद शर्मा , मनीष शर्मा , मोहनलाल कौशिक , लालचंद गौतम , पूर्व महिला जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, पूर्व पार्षद अल्का शर्मा , भगवान सैनी , पुष्पेंद्र चंदेल, रोशन सैनी , कन्हैया सैनी, गौरीशंकर फागना आदि उपस्थित कार्यकर्ता उपस्थित थे | बैठक में मंच संचालन विधानसभा समन्वयक पूर्व सभापति कमलेश जैलिया ने किया |

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/emk3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *