विद्युत प्रणाली को मजबूत करने के लिए सब स्टेशन की स्थापना एवं वर्तमान सबस्टेशन को अपग्रेड करने हेतु

6

सवांददाता(साहिबगंज)/ जिले के समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में कार्यपालक अभि यंता विद्युत विभाग द्वारा हर गांव एवं घर को विद्युतीकरण करने एवं विद्युत प्रणाली को मजबूत करने के लिए सब स्टेशन की स्थापना एवं वर्तमान सबस्टेशन की अपग्रेड आदि से संबंधित योजना की जानकारी दी गई।स्क्रीन में इस क्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग राजकुमार ने बताया कि निमित्त गत 5 वर्षों में भारत सरकार द्वारा दीनदयाल उपा ध्याय ग्राम ज्योति योजना, समेकित ऊर्जा विकास योजना, प्रधानमंत्री हर घर बिजली सौभाग्य योजना ग्रामीण विद्युतीकरण योजना जैसी लगभग 200000 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वित की गई है। वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने उभरती चुनौती से निपटने तथा अनुधुनिकीकरण हेतु विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 300000 करोड़ की नई योजना Revamped Distribution sector scheme को सूचित किया गया है।बैठक के द्दौरान बताया गया कि इस योजना में जन भागीदारी एवं जन निगरानी सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक जिला के लिए जिला विद्युत समिति का गठन किया गया है। जहां बताया गया कि जिले के वरियतम सांसद समिति के अध्यक्ष जिले के अन्य सांसद सह अध्यक्ष, उपायुक्त सदस्य सचिव जिला पंचायत अध्यक्ष सभापति सदस्य, जिले के विधायक गण सदस्य,संबंधित जिला में विद्युत मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्रीय उपकरण के प्रतिनिधि उनके द्वारा नामित जिलाधिकारी इसके सदस्य एवं संबंधित जिला के मुख्य अभियंता अधीक्षण अभियंता इसके संयोजक होंगे।इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा सिविल सर्जन डॉ0 रामदेव पासवान,कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gdiz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *